Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
मोदी और इंडोनेशिया के राष्ट्रपति ने प्रम्बानन मंदिर पुनरुद्धार परियोजना का शुभारंभ किया Sudhir wins historic शोपियां मुठभेड़ में लश्कर कमांडर जाकिर गनी मारा गया Sudhir wins historic बारुईपुर मुठभेड़ मामले में पुलिस का दावा - एसआई रॉनी सरकार की रिवॉल्वर छीनकर भाग रहा था आरोपित, आत्मरक्षा में पुलिस ने चलाई गोली Sudhir wins historic बारुईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : पुलिस मुठभेड़ में मारे गए आरोपित से मां ने किया किनारा, बोलीं- जो किया, उसका फल मिला Sudhir wins historic पश्चिम बंगाल में बारुईपुर नाबालिग दुष्कर्म-हत्याकांड का मुख्य आरोपित पुलिस मुठभेड़ में ढेर Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म और हत्या मामला : पीड़िता के परिजनों से मिलीं भाजपा नेता लाकेट चटर्जी और मंत्री अग्निमित्रा पाल Sudhir wins historic पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, किशोरी को जीवित ही तालाब में फेंका Sudhir wins historic अभिषेक बनर्जी के जांच में सहयोग नहीं करने पर सवाल, हाई कोर्ट ने दी आवाज का नमूना देने की नसीहत Sudhir wins historic बरूईपुर दुष्कर्म-हत्या मामला : डीजी सिध्दनाथ गुप्ता ने किया घटनास्थल का निरीक्षण Sudhir wins historic फीफा विश्व कप 2026: ब्राजील के स्टार खिलाड़ी नेमार जूनियर ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास Sudhir wins historic

10 की मौत, कई कर्मचारी अब भी लापता

आग में गोदाम का सारा सामान जलकर राख हो गया है

27 Jan 2026

10 की मौत, कई कर्मचारी अब भी लापता

कोलकाता। विधानसभा चुनाव की आहट के साथ ही उद्योग और निवेश की सियासत गरमा गई है। राज्य में उद्योगों के पतन और पलायन के आरोपों पर मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने इस बार बेहद आक्रामक रुख अख्तियार किया है। मुख्यमंत्री ने विपक्ष के उस नैरेटिव को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि बंगाल से कंपनियां बाहर जा रही हैं। उन्होंने दो टूक शब्दों में कहा कि जो लोग उद्योग भागने की बात कर रहे हैं, वे सफेद झूठ बोल रहे हैं और जनता को गुमराह कर रहे हैं। ममता बनर्जी ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए विरोधियों को चुनौती दी कि वे हावड़ा से दुर्गापुर तक की सड़क के दोनों ओर नजर दौड़ाएं। 
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस पूरे औद्योगिक गलियारे (इंडस्ट्रियल कॉरिडोर) में जिस तेजी से नए संस्थान और विकास परियोजनाएं नजर आ रही हैं, वही बंगाल की तरक्की का असली प्रमाण है। उन्होंने साफ किया कि उनकी सरकार का लक्ष्य केवल बड़े-बड़े वादे करना नहीं, बल्कि जमीन पर स्थायी रोजगार और बुनियादी ढांचा (परिकाठामो) तैयार करना है। 
मुख्यमंत्री ने कारोबारियों को भरोसा दिलाते हुए यह भी स्पष्ट कर दिया कि वह राज्य में किसी भी तरह के बंद या हड़ताल की संस्कृति को बर्दाश्त नहीं करेंगी। उन्होंने कहा कि बंद से व्यापार और आम जनता का नुकसान होता है, इसलिए बंगाल में अब विकास की गति को कोई नहीं रोक सकता। उद्योगपतियों की समस्याओं के समाधान के लिए उन्होंने मुख्य सचिव से लेकर सीधे मुख्यमंत्री कार्यालय तक के दरवाजे खुले होने की बात कही। राजनीतिक रूप से इस बयान को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सिंगूर दौरे के जवाब के तौर पर देखा जा रहा है। जहां प्रधानमंत्री ने बंगाल में जंगलराज और औद्योगिक माहौल की कमी का आरोप लगाया था, वहीं ममता बनर्जी ने विकास के साथ-साथ सामाजिक सौहार्द का कार्ड भी खेला है। 
उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि बंगाल में मंदिर हो या मस्जिद, सरकार ने सबके विकास के लिए काम किया है और यहां शांति के माहौल में ही व्यापार फल-फूल रहा है। सिंगूर की सभा और उसके बाद दिल्ली रवानगी से पहले ममता का यह रुख बता रहा है कि चुनाव में असली लड़ाई विकास के दावों और पलायन के आरोपों के बीच होने वाली है।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


10 की मौत, कई कर्मचारी अब भी लापता
आनंदपुर में भीषण अग्निकांड, डेकोरेटर्स के गोदाम से फैली आग





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News